- Hindi News
- Local
- Bihar
- Amit Shah And JP Nadda Will Also Attend Nitish Kumar’s Oath Taking Ceremony At Rajbhawan Patna New Government Formation In Bihar, Tarkishore Deputy Cm Jp Nadda Renu Devi Fagu Chauhan
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
पटना6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

नीतीश कुमार आज शाम 4.30 बजे राजभवन में 7वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। भाजपा और जदयू खेमे से 10 विधायकों समेत 12 लोग मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। वहीं, बिहार चुनाव में प्रचार से दूर रहे गृह मंत्री अमित शाह शाह शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। उनके साथ पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी रहेंगे।
ये शपथ ले सकते हैं भाजपा कोटे से: तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी, नंदकिशोर यादव, मंगल पांडेय, डॉ. प्रेम कुमार जदयू कोटे से: नीतीश के अलावा विजेंद्र यादव, नरेंद्र नारायण यादव, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, विजय कुमार चौधरी हम से: जीतनराम मांझी VIP से: मुकेश सहनी
दो उपमुख्यमंत्री की चर्चा
भास्कर ने शनिवार दोपहर सबसे पहले डिप्टी सीएम के पद से सुशील कुमार मोदी की विदाई और तारकिशोर की एंट्री की जानकारी दी थी। चर्चा है कि इस बार नीतीश की टीम में दो उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी (दोनों भाजपा) होंगे।
सुशील ने रविवार को ट्वीट किया था, ‘कार्यकर्ता का पद तो कोई नहीं छीन सकता।’
भाजपा एवं संघ परिवार ने मुझे ४० वर्षों के राजनीतिक जीवन में इतना दिया की शायद किसी दूसरे को नहीं मिला होगा।आगे भी जो ज़िम्मेवारी मिलेगी उसका निर्वहन करूँगा।कार्यकर्ता का पद तो कोई छीन नहीं सकता।
— Sushil Kumar Modi (@SushilModi) November 15, 2020