Spread the love
- Hindi News
- National
- Pakistan Ceasefire Violation In Jammu Kashmir Nowshera Sector Today Latest News Update; Army Jawan Martyred
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
श्रीनगर2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में शनिवार सुबह पाकिस्तान ने सीजफायर तोड़ा। इस गोलीबारी में भारतीय सेना का एक हवलदार शहीद हो गया है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, पाकिस्तान ने इस साल 2700 बार सीजफायर वॉयलेशन किया है। 2019 में इनकी संख्या 3168 और 2018 में 1629 थी। इस दौरान 21 नागरिकों की मौत हुई है जबकि 94 लोग घायल हुए हैं।
2020 में सबसे ज्यादा 411 बार सीजफायर वॉयलेशन मार्च में हुआ
महीना | सीजफायर वॉयलेशन संख्या |
जनवरी | 367 |
फरवरी | 366 |
मार्च | 411 |
अप्रैल | 387 |
मई | 382 |
जून | 114 |
उधर, जम्मू कश्मीर के अवंतीपोरा में पुलिस ने जैश-ए-मोहम्मद संगठन के आतंकियों के दो मददगारों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों के पास से संदिग्ध वस्तुएं बरामद हुई हैं।